काशीपुर । ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन काशीपुर शाखा के लिए पूर्व सभासद श्रीमती दीपा चौहान अध्यक्ष चुनी गई हैं ।उन्होंने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सभी पदों पर जिम्मेदारियां सौंप दी हैं ।
जानकारी के अनुसार विगत दिवस काशीपुर क्षेत्र के सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की एक बैठक में ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन की काशीपुर शाखा का गठन किया गया। जिसमें पूर्व सभासद श्रीमती दीपा चौहान को सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुना गया। श्रीमती चौहान काशीपुर नगर निगम के नामित पार्षद एवं भाजपा नेता तेजवीर सिंह चौहान की धर्मपत्नी है। अध्यक्ष बनने के बाद दीपा चौहान ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राजीव त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, पीके अग्रवाल सचिव, ब्रजकिशोर कोषाध्यक्ष और चंद्रपाल सिंह को संगठन मंत्री नियुक्त किया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हरिश्चंद्र पांडे, महेश चंद, अजीत सिं,ह प्रवीण सैनी, रितेश अग्रवाल, ज्ञान सिंह व गुरविंदर सिंह को जिम्मेदारी सौंप गई है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपा चौहान को प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पंत, अनिल कक्कड़, प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा, राजेंद्र बंगा प्रदेश कोषाध्यक्ष कुंदन शर्मा, जिला अध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी ने बधाई दी है।