हरिद्वार। ऋषिकेश-देहरादून रोड के मध्य तीन पानी हरिद्वार रोड (नेपाली फार्म हाउस) पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। जिसका उद्देश्य चारधाम यात्रा यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाना है।
पूरे देश से चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आ रहे श्रृद्धालुआंे को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने के लिए बेहतर प्रबंध किए जा हैं, हरिद्वार से जाने वाला ट्रैफिक नेपाली फार्म से होकर गुजरता है। जहां अब दोनों जनपदों की पुलिस यात्री वाहन को चेक करने के बाद ही आगे भेजेगी। बिना पंजीकरण वाहनों को यहां से वापस भेज दिया जाएगा। चार धाम यात्रा के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। बिना पंजीकरण कराये जाने वाले यात्रियों से जांच में अनावश्यक विलंब होता है, जिससे वहां पर जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटीे स्वतंत्र कुमार, एसपी ट्रेफिक पंकज गैरोला, सीओ टैªफिक नताशा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, देहरादून लोकजीत सिंह आदि साथ रहे।