हरिद्वार। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के कपाटों के खुलने के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड़ रही है। यात्रा के लिये उत्तराखण्ड सरकार के जारी निर्देशों को अमल में लाने के लिये खाकी गर्म हवाओं और कड़ी धूप के बीच सड़कों पर सुरक्षा की व्यवस्था बना रही है।
जिले के नारसन, चिड़ियापुर व चिहिन्त बॉर्डर्स पर वाहनों के कागजात, चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन चैक करने के बाद एवं ग्रीन कार्ड धारक वाहनों को ही चारधाम यात्रा के लिए बॉर्डर से आगे भेजा जा रहा है। जिन यात्रियों एवं वाहनों ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नहीं की गई है, उन्हें आवश्यक जानकारी दी जा रही है। जिससे कि वह भी अपनी यात्रा पूर्ण कर सके।