हरिद्वार। नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया कि हरिद्वार जिले में औषधि निरीक्षक ग्रेड-2 परीक्षा 2023 के तहत स्क्रीनिंग परीक्षा 19 मई, 2024 को होगी। यह परीक्षा लोक सेवा आयोग भवन हरिद्वार में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान कानून और शांति बनाए रखने के लिए धारा-144 लागू की जाएगी।
हरिद्वार नगर क्षेत्र में परीक्षा के समय सुरक्षा और व्यवस्था बनाये रखने के लिये 200 मीटर की परिधि में जिला मजिस्टेªट हरिद्वार अथवा अपर जिला मजिस्टेªट की अनुमति के बिना पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का समूह एकत्रित नहीं होंगा। साथ ही, किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा, जुलूस या धरना-प्रदर्शन का आयोजन भी नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, कोई भी व्यक्ति या समूह इन केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के कार्यक्रम या प्रदर्शन से जन-भावनाओं को भड़काने का प्रयास नहीं करेगा। सरकार ने ध्वनि प्रदूषण को भी पूरी तरह से निषेधित किया है। यह प्रतिबंध केवल परीक्षा समय तक लागू रहेगा।