पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने किया रानीपुर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण

हरिद्वार। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने रानीपुर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। एसएसपी के कोतवाली पहुँचने पर अधिनस्त पुलिस कर्मचारियों ने सेरिमोनियल गार्द से पुलिस कप्तान को सलामी देकर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कोतवाली की सफाई व्यवस्था, मैन्टिनेंस व राजकीय अभिलेखों की जाँच की। इसके बाद विवेचनाओं व प्रार्थना पत्र के साथ ही कोतवाली में पड़े मुकदमों से संबंधित मामलों का भी निस्तारण करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए।

कप्तान ने महिला हेल्प डेस्क के कर्मचारियों को उत्तराखंड पुलिस एप के प्रचार-प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया। कोतवाली के कर्मचारी बैरक, भोजनालय एवं शस्त्रागार में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं पर खुश होते हुए सभी स्थानों पर कुड़ेदान रखने एवं डेंगू की रोकधाम के लिए कीटनाशक के छिड़काव केे लिए निर्देश भी जारी किए। अंत में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कोतवाली में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इसके साथ ही, प्रभारी निरीक्षक रानीपुर को मैन पावर के सही तरीके से उपयोग करने और कर्मचारियों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान एसएसपी के साथ एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध पंकज गैरोला, एएसपी व सीओ सदर जितेन्द्र मेहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *