हरिद्वार। अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने कड़ी व बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया।
अवैध अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में आर टी ओ चैक से पावन धाम व सर्वानंद घाट से लेकर नेशनल हाईवे तक अवैध अतिक्रमण हटाया गया। पावन धाम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वालों और पार्किंग ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिये गये।
इस कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की भूमि से भी अतिक्रमण को चिह्नित कर हटाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 15 ढाबों के बाहर से अतिक्रमण हटाया गया और भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर जूही मनराल, डॉक्टर तरुण मिश्रा, नगर निगम टीम एवं एन एच से अतुल शर्मा शाामिल रहे।