बरसाती पानी व सीवरेज ड्रेनेज योजना पर चर्चा

हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आने वाले मानसून को देखते हुये हरिद्वार व रुड़की के नगर क्षेत्र में वर्षा के पानी की निकासी व सीवरेज ड्रेनेज योजना के बारे में बैठक कर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि डीपीआर में सभी पहलुओं का समावेशन किया जाए, परिसीमन के अनुसार ही डीपीआर तैयार की जाए।
जल संस्थान के अभियंताओं ने गूगल मैप और मानचित्र के माध्यम से जिलाधिकारी को बारिश के पानी की निकासी और बरसाती नालों के ओवर फ्लो से होने वाली समस्याओं के संभावित निदान के बारे में बताया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की देवेश शाशनी ने बरसाती पानी के नालों से होने वाले जलभराव से बचाव के उपायों को संबंधित अधिकारियों के साथ मानचित्र के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने ज्वालापुर अंडरपास, भगत सिंह चौक, गणेशपुर कालोनी आदि स्थानों में वर्षा ऋतु में होने वाले जलभराव की समस्याओं का समाधान करने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *