धर्मनगरी में अब नहीं रहा खाकी का खौफ

हरिद्वार। धर्मनगरी में अब पुलिस का खौफ नहीं रहा। रानीपुर मोड़ स्थित चन्द्राचार्य चौक पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहती है। इसके बाद भी बदमाशों के इरादे बुलंद हो रहे हैं।

आज पुराना रानीपुर मोड़ के पास शहर के बीचों-बीच गन प्वाइंट पर दिनदहाड़े श्री बालाजी ज्वेलर्स में डकैती हुई है। इस घटना से व्यापारियों में भय का माहौल बना है।

जानकारी के मुताबिक घटना में 4-5 नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर दुकान पर धावा बोला और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए।

बदमाशों ने दुकान में घुसते ही मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया और काउंटर तोड़कर जेवरात समेटने लगे। वही बताया जा रहा है की बदमाशो ने करोड़ों की लूट को अंजाम दिया है।

जिस पर महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि हरिद्वार की शांत छवि में असामाजिक तत्वों की बढ़ती संख्या से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पिकेट से कुछ दूरी पर हुई इस बड़ी घटना से स्पष्ट होता है कि अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ कर व्यापारी का माल बरामद कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *