हरिद्वार। भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय और केंद्र संचार ब्यूरो द्वारा ज्वालापुर इंटर कॉलेज में विशाल चित्र प्रदर्शनी और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कल से शुरू होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन हरिद्वार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे।
इसकी प्री पब्लिसिटी के तहत सराय स्थित आंगनबाड़ी नंबर 3 में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। इसमें 2 वर्षीय हंसी ने प्रथम, 3 वर्षीय अहमद ने द्वितीय, 6 माह की पीहू ने तृतीय और 2 माह के शिवा ने चतुर्थ पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 20 बच्चों ने भाग लिया।
वहीं, ज्वालापुर इंटर कॉलेज और गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में पोषण मिशन पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजेताओं को कल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।