रानीपुर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

हरिद्वार। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी ने बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, कबाड़ियों और घरेलू नौकरों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। इस दौरान टिबड़ी कालोनी व रामधाम कालोनी में जांच की गई। बढ़ते अपराध पर लगाम कसने के लिए प्रभारी निरीक्षक के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चैहान, उपनिरीक्षक विकास रावत, सुनील रमोला, पूजा मेहरा व अपर उपनिरीक्षक मोहन सिंह ने सुबह से क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

सत्यापन अभियान के दौरान सत्यापन न कराने वालों पर 4 मकान मालिकों के विरुद्ध  पुलिस एक्ट के तहत 20,000 रुपये का नगद जुर्माना वसूल गया और 17 मकान मालिकों के खिलाफ 1,70,000 रुपये के कोर्ट चालान जारी किए गए।

इस दौरान मकान मालिकों को अपने किरायेदारों और घरेलू नौकरों का शीघ्र सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, किरायेदारों और फड़ व ठेली वालों को भी सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *