हरिद्वार। सहारनपुर के सब्जी मंडी, बालपुर, चिलकना रोड निवासी कार्तिक 5 दिसंबर सुबह 9 बजे से लापता है। परिजनों के अनुसार, स्कूल में टीचर के बेटे द्वारा की गई पिटाई के बाद डर के कारण कार्तिक घर नहीं लौटा। इसके बाद से परिवार परेशान है और बच्चे की तलाश में जुटा है।
कार्तिक के बड़े भाई अर्जुन और प्रियांशु ने उसे ढूंढने के लिए हरिद्वार के हर की पैड़ी तक पहुंचकर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने बताया कि कार्तिक स्कूल से गायब हुआ था, और प्रिंसिपल के साथ कहासुनी की जानकारी भी सामने आई है।
यदि किसी को कार्तिक के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत 7668464377, 7409225438 संपर्क करें। परिवार उसे सुरक्षित घर लाने की अपील कर रहा है।