जिलाधिकारी अचानक निरीक्षण पर पहुंचे, मचा हड़कंप, 8 नदारद मिले

हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने जिले के कई कार्यालयों में पहुँचकर औचक निरीक्षण किया। डीएम की अचानक छापेमारी से हड़कंप मचा। कई अधिकारी कर्मचारी मिले नदारद। नदारद कर्मचारियों और अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने आज सुबह 10ः05 बजे एआरटीओ कार्यालय पहुँचे, जहाँ कर्मचारी नदारद मिले। लेकिन आगंतुकों की रजिस्टर में एंट्री की जा रही थी। इसके बाद तहसील परिसर का निरीक्षण करने के दौरान क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति कार्यालय में 5, नजारत अनुभाग में 2 और चकबंदी अनुभाग-2 में 1 कर्मचारी नदारद मिले। 8 नदारद कर्मचारियों का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

जबकि, नगर पंचायत झबरेड़ा के निरीक्षण पर अधिशासी अधिकारी के साथ दो कर्मचारी संयुक्त मजिस्ट्रेट ऑफिस जाना बताया गया। तब संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की से फोन पर वार्ता कर उपस्थिति बताई गई। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत को आय के संसाधन बढ़ाने, सफाई व्यवस्था सुधारने और कूड़े का निस्तारण नियमित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित न रहें। भविष्य में औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार विकास अवस्थी और मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *