पात्र व्यक्तियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं अधिकारी: त्रिवेंद्र सिंह रावत

हरिद्वार। सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कुंभ मेला नियंत्रण भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को दिसंबर के अंत तक सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए सड़कें दुरुस्त करना जरूरी है।

उन्होंने वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन से वंचित पात्र लोगों को लाभान्वित करने तथा सुकन्या समृद्धि योजना का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। वहीं, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं परिवहन विभाग के प्रयासों की सराहना की।

बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, महापौर किरण जैसल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विधायक अनुपमा रावत, विधायक वीरेंद्र कुमार जाति, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *