भारतीय विविधता में एकता पर संवाद आयोजित

हरिद्वार। रविवार को आर्यनगर चौक स्थित सैनी आश्रम में ‘भारतीय विविधता में एकता’ पर संवाद आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम में दो सत्रों में चलेगा। पहले सत्र में 3 बजे विभिन्न समुदायों के बीच एकता और सद्भावना पर केंद्रित रहेगा। जबकि दूसरे सत्र में ‘आर्टिस्ट्स यूनाइट’ में शाम 6 बजे से कलाकार ‘विविधता में एकता’ थीम पर अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। कार्यक्रम का मुख्य संदेश होगा कि भारत की ताकत उसकी विविधता में निहित है। यह जानकारी प्रेस क्लब सभागार में आकाश ऋतुराज भारतीय ने प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति, धर्म और परंपराओं का सदियों पुराना ताना-बाना सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व का प्रतीक है। लेकिन हाल के समय में विभाजनकारी ताकतों द्वारा संगठित नफरत अभियानों के कारण इस एकता पर खतरा मंडरा रहा है। इन अभियानों का उद्देश्य सामाजिक अशांति फैलाकर असली मुद्दों जैसे बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और पर्यावरणीय संकट से जनता का ध्यान भटकाना है।

उनका मानना है कि हाल के समय में संगठित नफरत अभियानों का मुख्य उद्देश्य सत्ता में बने रहना और अपनी राजनीतिक विचारधारा को बढ़ावा देना है। इन अभियानों के जरिए असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है, जिनमें बेरोजगारी, महंगाई, सरकारी विफलताएँ, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, पर्यावरणीय संकट, महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की गिरती स्थिति शामिल हैं। इसके साथ ही, इन अभियानों का एक और मकसद अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुँचाने के लिए नीतियाँ बनाना भी है।

प्रेस वार्ता में आकाश ऋतुराज भारतीय, खुर्शीद अहमद, नीरज गर्ग, प्रो. प्रिया रंजन, पीयूष, लक्ष्मण, अंकित चैधरी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *