बिजली बिलों में गड़बड़ी और स्मार्ट मीटर योजना के खिलाफ व्यापारियों का विरोध

हरिद्वार।  उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन की कार्यशैली पर व्यापारियों ने रोष जताया है। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी की अध्यक्षता में बैठकरं व्यापारियों ने बिजली विभाग के मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा।

सुनील सेठी ने कहा कि बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी है, जिससे जनता और व्यापारी परेशान हैं। उत्तराखंड विद्युत विभाग अनावश्यक चार्ज और अतिरिक्त यूनिट जोड़कर बिल बढ़ा रहा है। पहले जो बिल दो माह में आता था, अब वह एक माह में आ रहा है। स्मार्ट मीटर लगाने की योजना से भी और भार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री को इस पर ध्यान देकर जनता को राहत देनी चाहिए, क्योंकि मध्यम वर्ग और सामान्य लोग बड़े बिलों को भरने में असमर्थ हैं। सरकार को विभागों की कार्यशैली की जांच कर सुधार करना चाहिए।

महानगर उपाध्यक्ष सुनील मनोचा और जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा ने कहा कि जब इलेक्ट्रॉनिक मीटर पहले से लगे हैं तो स्मार्ट मीटर की आवश्यकता नहीं है। कनेक्शन के समय जमा की गई सिक्योरिटी राशि दोबारा वसूलना अन्यायपूर्ण है।

खड़खड़ेश्वर अध्यक्ष भूदेव शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीत कमल ने कहा कि बिजली उत्पादन करने वाले राज्य उत्तराखंड में बड़े बिल और अनावश्यक चार्ज जनता के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ रोष जताने वालो में महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, राकेश सिंह, अनिल कोरी, रवि बांगा, सोनू चैधरी, पवन पांडे, नंदकिशोर पांडे, राकेश कुमार, बंटी प्रकाश, दीपक शर्मा, सोनू चैधरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *