BIS ने हरिद्वार में उद्योग जगत को बताया मानकों का महत्व

हरिद्वार । भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा आज हरिद्वार में उद्योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मानकों की भूमिका पर जोर दिया गया और उद्योगों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद नरेश बंसल ने उद्योगों में मानकीकरण को बढ़ावा देने और उपभोक्ता विश्वास को मजबूत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। सौरभ तिवारी, निदेशक BIS देहरादून, ने उद्योग संगठनों और लघु उद्योगों से मानकीकरण अपनाने का आह्वान किया।

एसएमएयू अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने लघु और मध्यम उद्योगों (SME) के विकास में मानकों के महत्व को रेखांकित किया। वहीं, पूर्व विधायक  सुरेश चंद जैन ने क्षेत्र के सतत विकास के लिए मानकों के अनुपालन पर जोर दिया।

कार्यक्रम का विषय “उद्योग के लिए मानक अनिवार्य हैं” था, जिसका उद्देश्य उद्योगों को गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करना रहा। इस पहल से लघु उद्योगों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *