हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र के विष्णुलोक कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय लापता हुए नाबालिक को पुलिस ने 12 घंटे में ज्वालापुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। इसके बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। गुमषुदगी की सूचना पुलिस को परिजनों द्वारा दी गई थी। बालक घरवालों की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था।
रानीपुर थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि विष्णुलोक कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय नाबालिक घरवालों की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था। जिसे पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से 12 घंटे के अन्दर ज्वालापुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।