देहरादून। भारत के प्रमुख कम्फर्ट टेक ब्रांड द स्लीप कंपनी (टीएससी) ने आज देहरादून के जीएमएस रोड पर अपना पहला स्टोर खोलने की घोषणा की । डायरेक्ट टु कंज्घ्यूमर (डी2सी) मॉडल पर काम करने वाली कंपनी भारत में अपने विस्तार के मिशन पर है। इस स्टोर के उद्घाटन के साथ ही कंपनी के भारत में 127 स्टोर्स हो गए हैं। देहरादून जैसे खूबसूरत शहर में खुले इस स्टोर में स्मार्टग्रिड टेक्घ्नोलॉजी से बने और पेटेंट कराए गए कई प्रॉडक्ट्स जैसे मैट्रेसेस, स्मार्ट रिक्लाइनर बेड, तकिए, ऑफिस चेयर और रिक्लाइनर सोफा का विशाल संग्रह होगा। इन्घ्हें ग्राहकों की विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। द स्लीप कंपनी राज्य में रिटेल सेक्टर में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। कंपनी शांतिपूर्ण माहौल और अच्छी आबो-हवा के लिए मशहूर देहरादून के लोगों के लिए आराम से सोने और बैठने के लिए इनोवेटिव प्रोडक्घ्ट्स लेकर आई है।
द स्लीप कंपनी के नए स्टोर के उद्घाटन पर कंपनी की सह-संस्थापक प्रियंका सालोट ने कहा, देहरादून में पहले स्टोर का उद्घाटन हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह हमारी अपनी मौजूदगी को बढ़ाने और लोगों की लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने के लिए गहरी नींद लाने में मदद के साधन प्रदान करने की कोशिश है।