समाजसेवी बबीता योगाचार्या ने मेयर पद के लिए पेश की दावेदारी

हरिद्वार। भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से समाजसेवी डाॅ. बबीता योगाचार्या ने मेयर पद के लिए दावेदारी की है। समाजसेवी बबीता योगाचार्या अपने समर्थकों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल के कार्यालय पहुंची। उन्होंने कहा- मैं 20 साल से समाज में महिला सशक्तिकरण के लिये कार्य कर रही हूँ। 2012 से पार्टी की सेवा की है, मेरी दावेदारी सबसे मजबूत है।

डॉ. बबीता योगाचार्या प्रजापति समाज भारतीय प्रजापति महासभा (BPHO) की राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारतीय सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष और विश्व हिंदू महासंघ की जिला अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्हें 2018 में महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, 2021 में उत्तराखंड सरकार द्वारा प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए सम्मानित किया गया, और 2024 में अमर उजाला की ओर से ‘नारी शक्ति सम्मान’ से नवाजा गया। पिछले 10 वर्षों से पतंजलि योग पीठ के माध्यम से योग सेवाएं देने वाली डॉ. बबीता बाल कल्याण, सनातन धर्म संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *