नामांकन और जमानत राशि का भुगतान अब IFMS पोर्टल से संभव

उत्तराखंड में चुनाव संबंधी नामांकन और जमानत धनराशि का ऑनलाइन भुगतान अब IFMS की ई-चालान वेबसाइट (https://ifms.uk.gov.in/e-chalan/elogin.aspx) के माध्यम से किया जा सकता है। प्रत्याशी UKOSH उपयोगकर्ता खाता बनाकर या क्विक पे सुविधा का उपयोग करके यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। चालान का हैड 8443001210501 निर्धारित किया गया है। क्विक पे विकल्प के तहत निम्नलिखित विवरण भरने होंगे:

  1. सेवाएं – 8443-Civil Deposits
  2. विभाग – राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त
  3. जनपद – संबंधित जिला
  4. संबंधित कार्यालय – स्थानीय निकाय चुनाव जमा राशि

यह ऑनलाइन सुविधा प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाती है, जिससे उम्मीदवारों को लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *