आज नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक जीआरपी तृप्ति भट्ट ने मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधीनस्थों के साथ बैठक कर महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, ट्रेनों में चोरी-डकैती रोकने और सीमावर्ती राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने आरपीएफ व रेलवे विभाग के साथ मिलकर सुरक्षा बढ़ाने, सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने और नशामुक्ति अभियान व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए सघन चेकिंग के आदेश भी जारी किए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक टीएस राणा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।