आत्मदाह के प्रयास में सपा के मेयर प्रत्याशी नदीम गिरफ्तार 

काशीपुर । छूटे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल न करने पर आत्मदाह की धमकी देने वाले समाजवादी पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी नदीम अख्तर को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

 जानकारी के अनुसार नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे नदीम अख्तर ने पिछले दिनों बैलजुड़ी के 403 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए धमकी दी थी कि अगर 15 जनवरी तक इन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया तो वह आत्मदाह कर लेंगे। आज करीब 11:30 बजे नदीम अख्तर अपने कुछ समर्थकों के साथ महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे और कथित रूप से आत्मदाह का प्रयास करने लगे, जिसकी भनक लगते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और नईम अख्तर को जबरन गिरफ्तार कर लिया पुलिस उन्हें गाड़ी में बैठकर अपने साथ कोतवाली ले गई। इस दौरान नदीम अख्तर चिल्ला चिल्ला कर कहते रहे कि वह अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। बहरहाल उनके समर्थक नदीम को पुलिस के कब्जे से बचाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *