दीपम सेठ पहुँचे हरिद्वार, लिया राष्ट्रीय खेल और निकाय चुनाव का जायजा

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने आज हरिद्वार का दौरा किया। रोड़ीबेलवाला स्थित सीसीआर भवन में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल और अन्य अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। डीजीपी ने आगामी नेशनल गेम्स और नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने हरिद्वार पुलिस की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए अपने अनुभव के आधार पर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। साथ ही, नए कानून (बीएनएस) के तहत अधिकारियों को अपने कर्मचारियों और जनता को जागरूक करने का निर्देश दिया, ताकि आम नागरिक को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *