छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट ने मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

शिवालिक नगर। छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर ट्रस्ट की संयोजक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बबीता योगाचार्य ने झण्डा फहराया। साथ ही बताया कि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था और इसी के साथ भारत पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त कर गणराज्य बना।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मधु शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष निरु कौशिक और साधना राघ ने संविधान के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर ट्रस्ट की सदस्यसुदेश, मंजित कौर और पिंकी कश्यप आदि उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर तिरंगे को सलामी दी और देशभक्ति के गीतों के साथ गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *