हरिद्वार के वुशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेलों में जलवा

हरिद्वार। मार्शल आर्ट गेम वुशु के दो खिलाड़ी रूशी कुमारी और राहुल कुमार 38वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए देहरादून जाएंगे। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय कोच आरती सैनी के मार्गदर्शन में तैयारी कर रहे हैं।

कोच आरती सैनी ने बताया कि रूशी कुमारी पहली बार राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा ले रही हैं, जबकि राहुल कुमार पहले भी राष्ट्रीय खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने कई बार राष्ट्रीय वुशु चैम्पियनशिप में भाग लिया है और कई पदक अपने नाम किए हैं।

खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच आरती सैनी को देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और मार्गदर्शन से ही वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। कोच आरती सैनी ने कहा कि उन्हें दोनों खिलाड़ियों की प्रतिभा और मेहनत पर गर्व है और उन्हें विश्वास है कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *