वनाग्नि नियंत्रण पर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि रोकने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। देहरादून के आईटी पार्क में आयोजित मॉक ड्रिल में उन्होंने कहा कि सभी विभागों, सामाजिक संगठनों और वन पंचायतों को एकजुट होकर काम करना होगा।

वनाग्नि रोकने के लिए शीतलाखेत मॉडल, चाल-खाल, तलैया जैसे प्रभावी उपायों पर जोर दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए आधुनिक उपकरणों के लिए मुख्यमंत्री ने आभार जताया। मॉक ड्रिल के दौरान 6 जनपदों के 16 स्थानों पर आग से निपटने के उपायों का अभ्यास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *