हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने शिवालिकनगर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 01 में सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा करीब 24 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण लॉकिंग टाइल्स से किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने विधायक आदेश चौहान का स्वागत एवं धन्यवाद किया। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता क्षेत्र का विकास है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर हैं और जनता को मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ दिलाने का वादा धरातल पर साकार हो रहा है।
नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, सभासद वीरेंद्र अवस्थी, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, शीतल पुंडीर, गरिमा सिंह, राजकुमार यादव, रमेश पाठक, पूर्व सभासद अशोक मेहता, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रीता चमोली, दिनेश चौहान, नरेंद्र चौहान, सुरेश चौहान, राजेंद्र गिरी, ए.एन. उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, सुरेंद्र कंडवाल, हरकेश, मंजू नौटियाल, बलराम नौटियाल, जयकुमार, सुभाष सारस्वत, हरिनाम कटिहार, विनोद सक्सेना, शशि भूषण पांडे, रविंद्र कुमार, भारत भूषण चौहान, राजकुमार जी, पवन गर्ग सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।