हरिद्वार। शिव विहार विकास समिति, आर्य नगर ज्वालापुर के तत्वावधान में शिव विहार कॉलोनी में नव निर्वाचित महापौर किरण जैसल और पार्षद पिंकी चौधरी के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
स्वागत भाषण में महापौर किरण जैसल और पार्षद पिंकी चौधरी ने कहा कि कॉलोनीवासियों और नगरवासियों की समस्याओं का समाधान शीघ्रता और तत्परता से किया जाएगा। इस दौरान समिति अध्यक्ष डॉ. के.पी.एस. चौहान ने कॉलोनी में पार्क निर्माण, नई स्ट्रीट लाइट्स चालू करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, गंदे नाले की सफाई और कॉलोनी में स्वच्छता अभियान चलाने की मांग की। इस पर महापौर किरण जैसल ने पार्क का निर्माण जल्द करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अवनीश कौशिक, मुकेश कपूर, धीरेंद्र गुप्ता, सतीश चौहान, महेश अग्रवाल, कृष्ण कुमार नामदेव, कविता गुप्ता, मनीषा वर्मा, ममता शर्मा, ममता गुप्ता, पार्वती, रीना वर्मा, हरीश त्यागी, राजेश चावला, दीपक चौहान, पोरुष गोयल, छोटे लाल, विजय साहनी, भजनलाल, जगन्नाथ शर्मा, आर.डी. रोहेला, ज्योति अरोड़ा, सतीश नामदेव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।