ऋषिकेश में सीएम धामी ने गंगा आरती कर मांगी प्रदेश की खुशहाली, अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 का शुभारंभ करते हुए 50 से अधिक देशों और देशभर से आए योग प्रेमियों का स्वागत किया। सीएम ने कहा कि किसी भी कार्यारंभ के लिए देवभूमि से बढ़कर पवित्र स्थान कोई नहीं हो सकता। उन्होंने नरेंद्र नगर में आयोजित जी-20 समिट का जिक्र करते हुए कहा कि दुनियाभर से आए मेहमान उत्तराखंड की अध्यात्म और योग परंपरा को अपने साथ लेकर गए। उन्होंने ऋषिकेश को योग और शांति प्रेमियों की पहली पसंद बताया। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि अब उत्तराखंड में शीतकाल में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से शीतकाल में उत्तराखंड आने का आग्रह किया है और ‘घाम तापो पर्यटन’ को बढ़ाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के पर्यटकों को आगामी कुंभ और नंदा राजजात यात्रा के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज, जिलाधिकारी आशीष चौहान, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, साध्वी भगवती सरस्वती सहित देश-विदेश से आए पर्यटक मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *