हरिद्वार। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने सप्तऋषि में चौपाल लगाकर युवाओं, बच्चों और आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान साइबर अपराधों से बचाव को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों को फोन पर लोन देने वाले झूठे प्रस्तावों, गुमनाम नंबरों से आने वाले प्राइज जीतने के संदेशों और संदिग्ध ईमेल पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। इसके अलावा, यातायात नियमों के पालन के महत्व पर भी जानकारी दी गई।