हरिद्वार। श्रीराम नाम विश्व बैंक समिति आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुमित तिवारी ने श्रीराम नाम की महिमा का बखान करते हुए कहा कि भगवान राम का नाम ही इस संसार के कल्याण का आधार है। उन्होंने कहा कि राम नाम में ही भक्ति और मुक्ति का रहस्य छिपा है। सुमित तिवारी ने बताया कि उनकी संस्था का उद्देश्य राम नाम के प्रचार-प्रसार के लिए देश-विदेश में पत्रिकाएँ उपलब्ध कराना और उन्हें संग्रहित करना है। उन्होंने कहा कि राम नाम का जाप और लेखन, दोनों ही मानव जीवन को सार्थक बनाने की प्रमुख विधियाँ हैं।
कथा व्यास श्री कीर्ति बल्लभ मेदोलिया ने कथा रस की वर्षा करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जीवन के कल्याण का अमृत है। उन्होंने बताया कि जो इस कथा का श्रवण करता है, उसका जीवन सफल हो जाता है और उसके पूर्वजों को मोक्ष प्राप्त होता है। उन्होंने इस पावन कथा को सभी ग्रंथों का सार बताया। इस कथा आयोजन के प्रेरक सुधीर कपूर और श्रीमती नीलिमा कपूर थे। समापन समारोह में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और श्रीराम नाम की महिमा का श्रवण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के महासचिव विकास गर्ग, नरसिंह भवन के प्रबंधक राजेंद्र राय, चंद्र प्रकाश शर्मा, आचार्य माधव शरण, पावन धाम ट्रस्ट के महासचिव अंशुल श्रीकुंज, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम शर्मा, जोगेंद्र मावी, नमन अग्रवाल, रवि बाबू शर्मा, डॉ. समीर सिंह, आशीष शर्मा, राजकुमार कपूर, शुभांगी कपूर, भारद्वाज परिवार, दक्ष पंवार, कुलदीप अरोड़ा, मनोज शर्मा, छोटेलाल शर्मा, बाबा चंद्रशेखर, आचार्य संतोष नैनवाल, नवनीत तिवारी, प्रतीक अरोड़ा, मोहित गौड़, संदीप कुमार, रोहित वर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा सहित वरिष्ठ पत्रकार गुलशन नैय्यर, रजनीकांत शुक्ला, सुभाष कपिल, संजय रावल, संजय आर्य, अमित गुप्ता, मनोज सैनी, महेश पारीक, हिमांशु द्विवेदी, संजय संतोषी, कुमार दुष्यंत, प्रमोद गिरी, विकास झा, प्रशांत शर्मा, ठाकुर मनोजानंद, सुनील मिश्रा, गौरव रसिक, दीपा माहेश्वरी, सीमा कश्यप, कांग्रेसी नेता विकास कुमार, हरीश साहनी, तेज प्रकाश साहू, मोनू सक्सेना, अंजू द्विवेदी, ए.के. त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
