आतंकी हमले के विरोध में वकीलों ने निकाली आक्रोश रैली

देहरादून। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए  आतंकी हमले में 28 सैलानियों की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को देहरादून बार एसोसिएशन ने कोर्ट परिसर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल एवं सचिव राजबीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने  आक्रोशित पैदल मार्च निकाला गया, साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। मार्च शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर डी.एम. कार्यालय, दून हॉस्पिटल व नगर निगम से होते हुए घंटाघर पहुंचा।

घंटाघर पर अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए अधिवक्ता  मनमोहन कंडवाल ने कहा कि अब देश को आतंकियों के विरुद्ध कठोर रुख अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि यदि देहरादून में कोई संदिग्ध या आतंकी नजर आता है, तो जनता से अपील है कि तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही उन्होंने  घोषणा की कि यदि कोई आतंकी देहरादून में पकड़ा जाता है, तो बार एसोसिएशन देहरादून का कोई भी अधिवक्ता उसकी पैरवी कोर्ट में नहीं करेगा। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि सभी आतंकियों को शीघ्र पकड़ कर उन्हें कठोरतम सज़ा दी जाए।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिसौदिया, महिला उपाध्यक्ष सीमा चड्ढा, सह-सचिव कपिल अरोड़ा, कोषाध्यक्ष ललित भण्डारी, पुस्तकालय अध्यक्ष सुभाष परमार तथा कार्यकारिणी सदस्य दीपक त्यागी, अराधना चतुर्वेदी, अविष्कार सिंह रावत, रमन शर्मा और आरती रावत शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *