जनपद में सोलर स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्क लगाने के निर्देश

हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हरिद्वार जनपद में सोलर स्ट्रीट लाइट और हाईमास्क लाइट की स्थापना को लेकर जिला कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने वरिष्ठ परियोजना अधिकारी (उरेड़ा) को निर्देशित किया कि प्रत्येक विकास खंड के दस प्रमुख गांवों को चिन्हित किया जाए और इन गांवों में कम से कम दस महत्त्वपूर्ण स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं। साथ ही, इन चिन्हित गांवों की सूची संबंधित विधायकों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अतिरिक्त, जनपद के सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर वहां सोलर हाईमास्क लाइट लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी सार्वजनिक स्थल अंधेरे में न रहे और श्रद्धालुओं तथा स्थानीय जनता को असुविधा न हो।

बैठक में वरिष्ठ परियोजना अधिकारी ने जिले में प्रस्तावित सोलर संयंत्रों की स्थापना की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सैनी, जिला पंचायत अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *