छोटे से तूफान ने खोल दी अव्यवस्थाओं की पोल : सुनील सेठी

हरिद्वार, 29 मई।

महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हाल ही में आए मामूली तूफान में शहर की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गईं। जगह-जगह टूटे पेड़, लटकती टहनियां, झुके होर्डिंग और खतरनाक बिजली के खंभों ने बड़ा हादसा होने से रोकने की कोई तैयारी न होने की पोल खोल दी।

सेठी ने बताया कि बीएचईएल क्षेत्र में पूर्व में पेड़ गिरने से स्कूटी सवार की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग लापरवाह हैं। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते अव्यवस्थाएं दूर नहीं की गईं तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

उन्होंने जिलाधिकारी से भी मांग की कि संबंधित विभागों को सतर्क किया जाए और आपदा प्रबंधन के इंतजाम धरातल पर उतरकर किए जाएं। साथ ही मुख्यमंत्री से लापरवाह विभागों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मांग करने वालों में सुनील मनोचा, सोनू चौधरी, एस.के. सैनी, भूदेव शर्मा समेत कई लोग शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *