यूसीसी पंजीकरणों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

हरिद्वार — मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पंजीकरण की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में पंजीकरण संख्या बढ़ाने, प्रचार-प्रसार और समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। अपील प्रकरणों को स्वतः निस्तारित करने व लापरवाही पर सख्ती के निर्देश दिए गए। दो ग्राम पंचायत अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई गई। ईडीएम अभिषेक चौहान ने प्रशिक्षण भी दिया। बैठक में जिला विकास अधिकारी, एसडीएम लक्सर व एएसडीएम रुड़की समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *