राजनीतिक भागीदारी के लिए एकजुट होगा प्रजापति समाज

देहरादून। उत्तराखंड में प्रजापति (कुम्हार) समाज की राजनीतिक और सामाजिक हिस्सेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जनपदों के विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक सामाजिक चिंतन बैठक रविवार को संत मंडल आश्रम में आयोजित हुई।

बैठक में समाज की उपेक्षा और न्यून राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर गंभीर मंथन किया गया। संयोजक संदीप सिंघानिया ने कहा कि प्रजापति समाज की प्रदेश में बड़ी जनसंख्या होने के बावजूद राजनीतिक हिस्सेदारी नगण्य है, जबकि समाज के अनेक लोग सत्ताधारी पार्टी से जुड़े हुए हैं। ऐसे में समाज को संगठित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

बैठक में प्रदेश भर के सभी संगठनों को जोड़कर एक संयुक्त संगठन गठित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस दिशा में कार्य करने हेतु एक कोर कमेटी के गठन की भी घोषणा की गई। साथ ही आगामी माह में महाराज दक्ष प्रजापति जयंती को प्रदेशभर में भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर राम सिंह, बाबू सिंह, राजकुमार प्रजापति, महेश प्रजापति, सुरेश प्रजापति, केपी सिंह, राजकुमार दक्ष, सचिन कुमार, राजेंद्र प्रजापति, दिनेश कुमार प्रजापति, रविंद्र कुमार प्रजापति, रामलाल प्रजापति, कमल गोला, देवेंद्र कुमार, सुमित कुमार, मदनलाल प्रजापति, जगदीश प्रजापति, चेतन्य, भागीरथ प्रजापति, किरनपाल प्रजापति, अंबराम और पवनदीप प्रजापति मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश प्रजापति ने की, जबकि संचालन संदीप सिंघानिया ने किया। कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी राममुनि महाराज को समाज की ओर से सम्मानित किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *