हरिद्वार। आस्था की नगरी में धर्म के नाम पर ढोंग फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 बहरूपिया बाबाओं को हिरासत में लिया है। ये सभी साधु-संतों का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और अन्य ढोंग दिखाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे।
पुलिस ने मौके पर इनका सत्यापन किया, जिसमें यह सामने आया कि ये व्यक्ति फर्जी रूप से साधु बनकर लोगों की आस्था के साथ छल कर रहे थे। देहात क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के अंतर्गत कोतवाली गंग नहर से 24, कोतवाली मंगलौर से 11, थाना कलियर से 6, थाना खानपुर से 1 और थाना भगवानपुर क्षेत्र से 2 ऐसे बहरूपियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।