अतिक्रमण ध्वस्त, सामान जब्त, दी चेतावनी

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं अतिक्रमण प्रभारी डॉ. गंभीर सिंह तालियान के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने चन्द्राचार्य चौक से प्रेमनगर आश्रम पुल तक अतिक्रमण हटाया।

अभियान के दौरान स्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। निगम की टीम ने होर्डिंग्स हटाए और अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। डॉ. तालियान ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अभियान में सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, कनिष्ठ सहायक आदित्य तेश्वर और क्षेत्रीय पर्यावरण पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *