हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा लाइन फॉलोवर रोबोट पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डिप्लोमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा बी.टेक. प्रथम वर्ष के छात्रों ने भाग लिया।
कार्यशाला में लोकेश भारद्वाज एवं श्री अविरल अवस्थी ने विद्यार्थियों को ।तकनपदव न्दव की मूलभूत जानकारी तथा रोबोट के सर्किट से संबंधित तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को प्रायोगिक प्रशिक्षण के माध्यम से आधुनिक रोबोटिक्स की बारीकियों से भी अवगत कराया गया।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और भविष्य के तकनीकी कौशल को और मजबूत बनाती हैं।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो.विपुल शर्मा तथा कुलपति प्रो.हेमलता के. ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें नवाचार और अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला में योगेश कुमार, डा.बृजेश कुमार, आशीष धामंधा, गौरव कुमार एवं प्रधुमन सिंह रूप से उपस्थित रहे। प्रिंस शर्मा, ध्रुव शर्मा, ध्रुव पाठक, नितिन जोशी, आर्यन कपूर एवं अंकुश भट्ट आदि छात्रों ने कार्यशाला आयोजन में सहयोग किया।