देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। हाल ही में हुई अतिवृष्टि से मंदिर परिसर में पानी भरने और मलबा आने की स्थिति पैदा हो गई थी। प्रशासन द्वारा तेजी से अभियान चलाकर मलबा हटा दिया गया है। सीएम धामी ने प्रभावित स्थल का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होंने टपकेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।