पंचपुरी हलवाई समाज कल्याण समिति ने लिया स्वच्छता का संकल्प

हरिद्वार । पंचपुरी हलवाई समाज कल्याण समिति की ज्वालापुर मालवीय धाम में आयोजित बैठक में हलवाई समाज ने स्वच्छता का संदेश समाज तक पहुंचाने और स्वच्छ वातावरण बनाने में निर्णायक भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि स्वच्छता में ही भगवान का वास होता है। हलवाई और कैटरर्स को भोजन बनाते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने हलवाई समाज से अपील की कि विवाह समारोह, जन्मदिन पार्टी और धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमो में भोजन की व्यवस्था को शुद्ध और पौष्टिक तरीके से अंजाम दें। संरक्षक पंडित अधीर कौशिक ने प्लास्टिक, पन्नी और वेस्ट सामग्री को नियत स्थान पर फेंकने और गंदगी फैलाने से बचने का आग्रह भी किया। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। हलवाई समाज को भी इस अभियान में अपना योगदान देना चाहिए। समिति के अध्यक्ष सोमपाल कश्यप और महामंत्री उमेश कश्यप ने कहा कि हलवाई समाज धार्मिक संस्कारों और पर्वों से जुड़ा रहता है। उन्होंने हलवाइयों को भोजन बनाने में शुद्धता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और आसपास के परिसर को गंदगी मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील करते हुए कहा कि हलवाई समाज को वेस्ट सामग्री को इधर-उधर फेंकने के बजाय सही जगह पर डालना चाहिए और साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। बैठक में राकेश उपाध्याय, सोनू कुमार, रोहित कुमार, अशोक कुमार, जगपाल कुमार, विनोद कुमार, चांद गिरी, नरेश कुमार, सागर कुमार, दीपक शर्मा, अरुण कुमार, सनी लखेड़ा, सोनू भगत, पवन कुमार, मनोज प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, नंदू प्रजापति, राकेश प्रजापति महेश प्रजापति, मूलचंद कुमार, राजपाल प्रजापति, रामपाल शमार्, मामराज प्रजापति आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *