हरिद्वार। जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंढौरा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती कल्पना सैनी ने कहा कि इन शिविरों से क्षेत्रवासियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने बताया कि आज आयोजित शिविर में 379 व्यक्तियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही 16 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया और 7 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिविर में जनरल सर्जरी के 171, बाल रोग के 35, हड्डी रोग के 20, नाक-कान रोग के 29, प्रसूति एवं स्त्री रोग के 46 मरीजों का उपचार किया गया।

इसके अतिरिक्त एक्स-रे, आरकेएसके, एएनसी, नेत्र परीक्षण, दंत चिकित्सा एवं दिव्यांग प्रमाण-पत्र वितरण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनील वर्मा, डॉ. रमेश कुँवर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अचिन्तन गर्ग, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकांत सिरोही सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *