देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की सीईओ रीना जोशी ने आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अस्पताल 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वास्थ्य पखवाड़े में शिविर आयोजित करे और इसकी तिथि व स्थान का प्रचार करे। इंडोर कैंप में सभी सेवाएं निःशुल्क होंगी। अस्पतालों को दूरदराज क्षेत्रों में कैंप लगाने को प्राथमिकता देने और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर प्राधिकरण अधिकारी और अस्पताल प्रतिनिधि मौजूद रहे।