नरसान में स्वास्थ्य शिविर, 470 लोगों ने लिया लाभ

हरिद्वार। स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरसान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 470 लोगों को एक्स-रे, आंखों की जांच, दंत चिकित्सा, बाल रोग, एएनसी, विकलांग प्रमाण पत्र समेत विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। गन्ना समिति अध्यक्ष नीशू राठी ने कहा कि शिविरों से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है और अधिक से अधिक लोगों को इनका लाभ लेना चाहिए। मौके पर सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *