हरिद्वार। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग ने सोमवार को सिडकुल क्षेत्र से “नो हेलमेट–नो पेट्रोल” अभियान की शुरुआत की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत चार पेट्रोल पंपों– एआर पेट्रोल पंप, राव फिलिंग स्टेशन, इश कृपा पेट्रोल पंप और मन्नत पेट्रोल पंप पर विशेष निगरानी की जा रही है।
पेट्रोल पंप संचालकों से साफ कहा गया है कि बिना हेलमेट आने वाले बाइक व स्कूटी चालकों को पेट्रोल न दें। वहीं परिवहन विभाग की बाइक स्क्वाड इन पंपों पर तैनात की गई है, जो नियम तोड़ने वालों का चालान करने के साथ-साथ मौके पर ही काउंसलिंग कर सड़क सुरक्षा का महत्व भी बताएगी।