हरिद्वार। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण समिति की बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और अधिक से अधिक ई-चालान काटे जाएं। स्कूली बसों की सख्ती से चेकिंग, सीसीटीवी व स्पीडगन की संख्या बढ़ाने तथा सड़क सुरक्षा पर जनजागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। बैठक में गुड सेमेरिटन शैलेश शर्मा को सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने पर सम्मानित किया गया।