देहरादून। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्यव्यापी विशेष अभियान शुरू किया है। दूध, तेल, घी, मिठाई, मसाले, आटा, बेसन और सूखे मेवों पर रहेगी विशेष नजर।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी छापेमारी कर नमूने जांचेंगे। मिलावटखोरी मिलने पर एफआईआर, लाइसेंस रद्द और कानूनी कार्रवाई होगी।
हर सप्ताह प्रयोगशालाओं से रिपोर्ट मंगाई जाएगी। उपभोक्ता हेल्पलाइन और WhatsApp नंबर पर शिकायत कर सकेंगे।
सीएम धामी ने कहा— त्योहारों पर जनता को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मिलावटखोरी पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।