(अरुण देव)
लक्सर। लक्सर शुगर मिल के आस पास पानी प्रदूषित होने को लेकर लक्सर निवासी सभासद प्रवीण कुमार के द्वारा जनहित में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को एक शिकायती पत्र भेजा गया था। जिसमे उनके द्वारा बुजुर्गों,बच्चों को खाज,खुजली व कैंसर,टीबी जैसी अन्य बीमारियों तथा क्षेत्र में मक्खी मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अवगत कराया गया था। ताकि लोगों का जीवन बचाया जा सके। उसी क्रम में आज प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक टीम जांच करने लक्सर पहुंची।
जिसमे जांच करने पहुंचे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रुड़की के रीजनल ऑफिसर सुभाष पंवार ने बताया की उनको शिकायत मिली थी की लक्सर शुगर मिल के आसपास का पानी प्रदूषित है। इसी परिपेक्ष में आज उनके द्वारा सहायक वैज्ञानिक डॉo अजित सिंह की उपस्थिति में सैंपल लिए जा रहे हैं और इसका संपूर्ण निरीक्षण किया जाएगा व फैक्टरी के अंदर भी निरीक्षण किया जाएगा और फैक्ट्री के बाहर भी उनके द्वारा सेंपलिंग की जा रही है। उन्होंने बताया की उनके द्वारा यह सैंपल नोएडा टेस्टिंग लैब जो भारत सरकार द्वारा अप्रूव लैब है उसमे भेजा जा रहा है।
शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार ने यह भी बताया की वह इस बात से भी नाराज हैं की उनको जांच का समय दस दिन अवगत कराया गया था। किसके करीब एक महीने के बाद टीम जांच करने लक्सर पहुंची है।