हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस की तेज़ और असरदार कार्यवाही के चलते बनभूलपुरा, नैनीताल से एक नाबालिग गुरुप्रीत सुरक्षित घर लौट आया। 23 सितंबर को महेन्द्र सिंह, निवासी बाडीटीप ने 112 पर सूचना दी कि उनका बच्चा बिना बताए घर से गया और मोबाइल बंद होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजन चिंता में घिर गए और पुलिस की मदद के लिए पहुंचे।
सूचना मिलते ही कोतवाली लक्सर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और नाबालिग की तलाश के लिए टीमें रवाना की। जांच में पता चला कि बच्चा अपने दोस्त से मिलने हल्दानी गया था और रास्ता भटकते हुए नैनीताल के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में पहुँच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
परिजन हरिद्वार पुलिस की कुशलता और तत्परता देखकर राहत की सांस ली। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में कानी0 बीरेन्द्र बनोला और कानी0 विनय थपलियाल ने मुख्य भूमिका निभाई।