हरिद्वार। जनपदवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष नगर पंचायत इमलीखेड़ा मनोज कुमार सैनी ने किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह के अनुसार, शिविर में 221 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इसमें जनरल सर्जरी 38, बालरोग 21, दंत चिकित्सा 13, प्रसूति एवं स्त्री रोग 52, बीपी 82, शुगर 67, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग 28, एएनसी 17, बलगम जांच 27, आयुष्मान कार्ड 15 और एक्सरे 64 किए गए। साथ ही 18 दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किए गए।